Ranjeet Bachchan हत्याकांड की जांच हुई तेज; Shaheen Bagh पर सियासत जारी | News@7
ABP News Bureau | 02 Feb 2020 08:54 PM (IST)

लखनऊ में हिंदू नेता रंजीत बच्चन की हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. एक सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें हत्यारों के दिखने का दावा किया जा रहा है. आज सुबह रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या की गई थी. वहीं, दिल्ली के चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने एंट्री ली है और ताबड़तोड़ अंदाज में वो प्रचार कर रहे हैं. दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ जो धरना 50 दिन से चल रहा है उस पर योगी ने आज ओखला से निशाना साधा है.