Ground Report: Jamia के बाद Shaheen Bagh में चली गोली
ABP News Bureau | 01 Feb 2020 09:19 PM (IST)

जामिया नगर में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलीबारी के बाद आज शाहीन बाग में फायरिंग हुई. शाहीन बाग में प्रदर्शन वाली जगह से कुछ दूर पुलिस बैरिकेडिंग के पास एक युवक ने फायरिंग की... गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और सरिता विहार थाने में उससे पूछताछ जारी है. परसों जामिया में गोली चली थी, जिसमें एक शख्स घायल हुआ था. गोली चलाने वाले लड़के को कल बाल सुधार गृह भेजा गया. आज अब गोली शाहीनबाग में चली है.