Delhi Poll Results: दिल्ली का दंगल खत्म, लेकिन हनुमान पर घमासान जारी ! | News @ 7
ABP News Bureau | 12 Feb 2020 07:51 PM (IST)

दिल्ली चुनाव खत्म होने के बाद भी हनुमान पर घमासान जारी है. बीजेपी ने आज हनुमान चालीसा को लेकर केजरीवाल पर तंज कसा तो आम आदमी पार्टी ने नेता बीजेपी की हार को लंका दहन से जोड़ रहे हैं. केजरीवाल ने दिल्ली का किला जीत लिया और अब तीसरी बार उनके राजतिलक की तैयार जोरों पर है. 16 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथग्रहण समारोह होगा. पर शपथग्रहण से ज्यादा आज भी दिल्ली की राजनीति में हनुमान जी पर सियासी लड़ाई गर्म रही.