अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर से पहले उठी अस्थायी मंदिर की मांग | News@7
ABP News Bureau | 17 Nov 2019 08:18 PM (IST)

अयोध्या केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद मंदिर निर्माण का रास्ता तो साफ हो गया है, लेकिन अब सवाल ये है कि मंदिर कब तक बनकर तैयार होगा. सवाल ये भी है कि आखिर रामलला टेंट में कब तक रहेंगे. रामलला के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास जी महाराज ने भव्य मंदिर बनने तक रामलला के लिए एक अस्थायी मंदिर बनाने की मांग की है.