देशभर में छाई शराब की खुमारी, कोई बीच सड़क पर तो कोई पानी टंकी पर चढ़कर करने लगा हंगामा
ABP News Bureau | 06 May 2020 10:54 AM (IST)

एमपी के विदिशा में तहसीलदार पर शराब की ऐसी खुमारी छाई की वो बीच सड़क पर हंगामा करने लगे. नतीजा ये हुआ कि उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं अलीगढ़ में एक शख्स शराब के नशे में एक पानी टंकी पर चढ़कर हंगामा करने लगा.