महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं से पंजाब में कैसे फैला कोरोना? समझिए
ABP News Bureau | 28 Apr 2020 09:09 AM (IST)

महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब गुरुद्वारा से पंजाब लौटे 3500 श्रद्धालुओं में से 9 लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. इन पॉजिटिव लोगों में 6 तरनतारन जिले के और तीन कपूरथला जिले के हैं. तरनतारन ग्रीन जोन में था, लेकिन नए मरीजों के मिलने के बाद ग्रीन जोन से बाहर हो गया है.