भिवंडी 1992 दंगों को रोकने वाले पूर्व पुलिस उपायुक्त Suresh Khopade से Delhi हिंसा पर खास बातचीत
ABP News Bureau | 28 Feb 2020 09:51 AM (IST)

राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा के बाद आज पहला शुक्रवार है. यानी आज जुमे की नमाज़ है. इसको देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है. 26 फरवरी की शाम के बाद से अबतक हिंसा की कोई खबर नहीं आई है. लेकिन पिछले दिनों दिल्ली में जो कुछ भी हुआ उससे लोग अभी तक डरे हुए हैं. हिंसा में अबतक 38 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 215 लोग घायल हैं. दिल्ली हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस की नाकामी पर सवाल उठाए जा रहे हैं. इसी पर एबीपी न्यूज ने साल 1992 में मुंबई के भिवंडी में हुए दंगों को रोकने वाले पूर्व पुलिस उपायुक्त सुरेश खोपडे से खास बातचीत की है. देखिए उन्होंने इस मामले पर क्या कहा है?