रूस-यूक्रेन युद्ध में फॉक्स न्यूज के कैमरामैन और स्थानीय पत्रकार की मौत | Russia Ukraine War | नमस्ते भारत
ABP News Bureau | 16 Mar 2022 11:22 AM (IST)

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 21वें दिन में पहुंच चुका है. अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की ओर से लगाए गए तमाम प्रतिबंधों के बाद रूस युद्ध रोकने को तैयार नहीं. इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की युद्ध रोकने के लिए प्रयास करते दिख रहे हैं. इसी कड़ी में यूक्रेन ने ऐलान किया है कि वह नाटो (NATO) में शामिल नहीं होगा. इस ऐलान से रूस के तेवर भी नरम हो सकते हैं. क्योंकि यह युद्ध के बड़े कारणों में से एक था. इसके अलावा आज रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत भी होनी है.