Shashi Tharoor ने की Facebook से पूछताछ की बात, BJP बोली- Rahul Gandhi का एजेंडा चलाना बंद करें
एबीपी न्यूज़ | 18 Aug 2020 09:45 AM (IST)

फेसबुक के मुद्दे पर संसद समिति के अध्यक्ष शशि थरूर और सदस्य निशिकांत दुबे के बीच वार-पलटवार शुरू हो गया है. शशि थरूर ने एलान किया कि समिति जल्द ही फेसबुक के अधिकारियों को बुलाकर जवाब तलब करेगी. थरूर ने ये भी कहा कि समिति के पास फेसबुक से पूछताछ करने का पूरा अधिकार है.