Petrol-Diesel की कीमतों में एक बार फिर से हुई बढ़ोतरी
एबीपी न्यूज़ | 29 Jun 2020 08:42 AM (IST)

आज फिर पेट्रोल-डीजल और महंगा हो गया. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 5 पैसे बढ़कर 80.43 रुपए और डीजल 13 पैसे बढ़कर 80.53 रुपये हो गया. दिल्ली में डीजल पेट्रोल से 10 पैसे महंगा है. पिछले 23 दिनों में पेट्रोल 9.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 11.23 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है.