RuPay कार्ड से कर सकेंगे अब मेट्रो किराए का भुगतान
एबीपी न्यूज़ | 18 Aug 2020 10:08 AM (IST)

RuPay भारत सरकार का अपना पेमेंट गेटवे है, जिसके माध्यम से बैंक ऐसे कार्ड जारी करेंगे, जिनमें खास तरह की मैग्नेटिक स्ट्रिप लगी होगी. मेट्रो के AFC गेट इसी स्ट्रिप से कार्ड को रीड करेंगे और यात्रा पूरी होने पर किराया सीधे यात्री के बैंक अकाउंट से कट जाएगा. इससे कार्ड को बार-बार रिचार्ज कराने का या टोकन खरीदने की जद्दोजहद से यात्रियों को छुटकारा मिल पायेगा.