निर्भया के दोषियों की फांसी के बाद देश में जश्न | Namaste Bharat
ABP News Bureau | 20 Mar 2020 11:32 AM (IST)
7 साल 3 महीने 4 दिन बाद निर्भया को इंसाफ मिल गया है. आज 20 मार्च को निर्भया को न्याय मिला. दिल्ली की तिहाड़ जेल की घड़ी में पांच बजकर तीस मिनट हुए और निर्भया के चार गुनहगार फांसी पर लटका दिए गए. फांसी की खबर मिलते ही जेल के बाहर तालियां बजी. तिहाड़ के नाम चार दोषियों को एक साथ फांसी देने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया. वहीं, डीजी जेल दोषियों की फांसी से पहले 24 घंटे तक जागते रहे और जेल के भीतर ही मौजूद रहे. तिहाड़ जेल अधिकारियों ने बताया है कि निर्भया के चारों दोषी रात भर सोए नहीं थे. चारों में से एक भी दोषी नहाया भी नहीं. अधिकारियों ने यह भी कहा कि चारों में से एक ने नाश्ता भी नहीं किया था और रात भर वह पुलिसवालों और जेल कर्मियों से दुर्व्यहार करते रहे.