नमस्ते भारत (10.04.2020): वाधवान परिवार मामले से सवालों के घेरे में महाराष्ट्र सरकार
ABP News Bureau | 10 Apr 2020 11:33 AM (IST)

लॉकडाउन के नियम तोड़ने पर कपिल वाधवान, धीरज वाधवान सहित पूरे परिवार पर केस दर्ज हो गया है. यह केस महाबलेश्वर के वाई पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है. बता दें कि मुंबई के प्रसिद्ध कारोबारी वाधवान ब्रदर्स लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए मुंबई से महाबलेश्वर पिकनिक मनाने गए थे. इसके लिए उन्हें महाराष्ट्र सरकार की ओर से पास भी जारी किए थे. इस मामले में लापरवाही को लेकर विशेष सचिव अमिताभ गुप्ता को छुट्टी पर भेज दिया गया है. वहीं विपक्ष महाराष्ट्र के गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा है.