आज ही BJP में शामिल हो सकते हैं Scindia; क्या बच पाएगी कमलनाथ सरकार ? नमस्ते भारत में देखिए आज की सभी बड़ी खबरों का हाल
ABP News Bureau | 11 Mar 2020 11:19 AM (IST)

ABP न्यूज लगातार मध्य प्रदेश के सियासी संकट की खबर चला रहा है. कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. कांग्रेस पार्टी ने संजय वर्मा को बागी हुए विधायकों को मनाने का जिम्मा सौंपा है, जो भोपाल से बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे. वहीं दूसरी ओर, बीजेपी ने अपने विधायकों को मध्य प्रदेश से बाहर भेज दिया. विधायकों को गुरुग्राम शिफ्ट किया गया है. शिवराज सिंह ने कहा है कि विधायकों को ट्रेनिंग के लिए लाया गया है. उधर सीएम कमनलाथ को यकीन है कि उनकी सरकार नहीं गिरगी. कमलनाथ के इस दावे पर विजयवर्गीय ने भी कहा है कि उनको सपने देखते रहना चाहिए, स्वास्थ्य के लिए अच्छा है.