Maharashtra: सरकार की बदइंतजामी ने ली महिला की जान, घर जाने के लिए ट्रेन का कर रही थी इंतजार
ABP News Bureau | 27 May 2020 08:55 AM (IST)

कोरोना वायरस के संक्रमितों के मामले में महाराष्ट्र नंबर एक पर है. इसकी राजधानी मुंबई में लगातार मामले बढ़ रहे हैं फिर भी लोगों की भीड़ का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वसई की सन सिटी ग्राउंड में भी लोग घर पहुंचने के लिए जमा हुए थे, लेकिन सरकार की बदइंतजामी ने यहां एक महिला की जान ले ली.