जानिए Scindia के बगावत और MP Politics में अबतक की हलचल
ABP News Bureau | 10 Mar 2020 09:49 AM (IST)

आज होली है और होली के दिन कमलनाथ के रंग में भंग पड़ चुका है. उनकी सरकार पर बड़ा संकट है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में शामिल होंगे. इतना ही नहीं बीजेपी के कोटे से राज्यसभा भी जाएंगे सिंधिया. सिंधिया के खेमे 28 विधायक होने की खबर है. बीजेपी ने दावा किया है कि उनके साथ और विधायक जुड़ सकते हैं. शिवराज सिंह चौहान ने इस पूरे घटनाक्रम पर कहा है कि हमें इससे कोई लेना-देना नहीं है, ये कांग्रेस का अंतरिम मामला है. वहीं, बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि बीजेपी में हर किसी का तहे दिल से स्वागत है, कोई भी आए.