जानिए Corona के खतरे के बीच कैसे होगा Bihar Election?
एबीपी न्यूज़ | 02 Jul 2020 11:15 AM (IST)

देशभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और ऐसे में सवाल यह खड़ा हो रहा था कि क्या बिहार चुनाव जो इस साल के आखिरी में होना है वह वक्त पर हो पाएगा या नहीं हो पाएगा? क्योंकि सोशल डिस्टेंसिंग, कंटेनमेंट जोन और होम क्वॉरेंटाइन और आइसोलेशन जैसे कई सारे मुद्दे हैं जिनको ध्यान में रखकर ही चुनाव करवाया जा सकता है. इन सब पहलुओं को ध्यान रखते हुए चुनाव आयोग ने अब अपनी तरफ से तैयारियां शुरू कर दी हैं.