सिक्योरिटी गार्ड के साथ जेमिमा रोड्रिग्स का डांस हो रहा वायरल, देखें वीडियो
ABP News Bureau | 28 Feb 2020 10:30 AM (IST)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने टी 20 वर्ल्डकप में भारत की शानदार जीत की खुशी में जमकर डांस किया. महिला बल्लेबाज ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ होटल की लॉबी में जमकर डांस किया. वीडियो में जेमिमा जैसे -जैसे डांस मूव्स कर रही है, महिला सिक्योरिटी गार्ड हूबहू उनके डांस मूव्स की कॉपी करती नजर आ रही हैं. होटल की लॉबी में फिल्म लव आज कल के गाने पर दोनों ने जमकर डांस किया. जेमिमा रोड्रिग्स और सिक्योरिटी गार्ड की जुगलबंदी सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रही है. वीडियो आईसीसी के ऑफिशियल एकाउंट से ट्वीट किया गया है. तीन मैचों में 6 अंक हासिल कर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है.