देखिए दिल्ली में हुई हिंसा का ISIS कनेक्शन
ABP News Bureau | 09 Mar 2020 07:46 AM (IST)

दिल्ली पुलिस को शक है कि आतंकी संगठन नागरिकता कानून के विरोधियों को गुमराह कर देश की शांति व्यवस्था को भंग करना चाहते हैं. पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के शाहीनबाग से सटे ओखला विहार इलाके में दिल्ली पुलिस ने छापेमारी कर आईएसएस टेरर ग्रुप की ब्रांच खुरासन प्रोविंस के दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. पुलिस की माने तो गिरफ्तार दोनों संदिग्धों पर नागरिकता कानून के विरोध में लोगों की भावनाओं को भड़काने और हिंसा फैलाने का आरोप है.