Ram Mandir पर पाकिस्तान का बेतुका बयान, इकबाल अंसारी और साधु-संतों ने दिया करारा जवाब
ABP News Bureau | 29 May 2020 10:15 AM (IST)

पाकिस्तान ने अयोध्या में बाबरी मस्जिद स्थल पर राम मंदिर का निर्माण शुरू करने के लिए भारत की आलोचना करते हुए कहा है कि यह दर्शाता है कि देश में मुसलमान कैसे हाशिये पर रखा जा रहा है.
पाकिस्तान के द्वारा की गई राम मंदिर निर्माण की निंदा पर अयोध्या के संत और मुस्लिम पक्षकार दोनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने पाकिस्तान को हिदायत दी है कि पाकिस्तान भारत के अंदरूनी मामलों में दखल न दे. वहीं, संतो ने कहा कि पाकिस्तान का राम मंदिर को लेकर दखल देने का यही उद्देश्य है कि भारत में हिंदू और मुस्लिमों के बीच में खाई बनी रहे.