Corona की वजह से भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित, NDRF की एक्सपर्ट टीम तैनात
ABP News Bureau | 09 Mar 2020 07:15 AM (IST)

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. नेपाल से भारत आने वाले हर नागरिक की जांच अबतक स्वास्थ्य विभाग के साथ SSB के जवान करते थे, लेकिन नेपाल में कोरोना की संदिग्ध मौजूदगी को देखते हुए सीमा पर अब NDRF की एक्सपर्ट टीम को तैनात कर दिया गया है. NDRF की टीम नेपाल से आने वाले हर इंसान की जांच के साथ सीमा पर जागरूकता फैलाने का काम भी करेगी.