क्या Corona का India में Community Spread हो चुका है? | Namaste Bharat
ABP News Bureau | 20 Jul 2020 10:19 AM (IST)

देश में अब जानलेना कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ ली है. एक दिन में मौते के मामले में भारत ने आज अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है. देश में पिछले 24 घंटों में 681 लोगों की मौत हुई जबकि अमेरिका में 392 लोग मरे. वहीं, पिछले एक दिन में 40 हजार 225 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में अबतक सबसे ज्यादा हैं. इसी के साथ भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 11 लाख 18 हजार 43 हो गई है. इनमें 39 हजार 459 एक्टिव केस हैं तो वहीं सात लाख 87 लोग ठीक हो चुके हैं. अबतक 27 हजार 497 लोग जान गवां चुके हैं.