क्या भारत में Corona का Community Transmission शुरू हो गया है?
एबीपी न्यूज़ | 12 Jun 2020 08:03 AM (IST)

देश में कोरोना वायरस को लेकर बड़ी खबर आई है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर के डीजी प्रोफेसर डॉक्टर बलराम भार्गव का कहना है कि भारत में कोरोना वायरस का कम्यूनिटी ट्रांसमिशन यानी सामुदायिक प्रसारण नहीं हुआ है. उन्होंने ये भी कहा कि भारत बेहद बड़ा देश है और उसके हिसाब से यहां कोविड-19 की व्यापकता या प्रसार बहुत कम है.