Aarogya Setu ऐप विवाद पर सरकार ने दिया जवाब, कहा- यूजर की निजी जानकारी को कोई खतरा नहीं
ABP News Bureau | 06 May 2020 11:22 AM (IST)

‘आरोग्य सेतु’ को लेकर निजता के उल्लंघन पर उठ रहे सवालों पर सरकार का जवाब आया है. 'आरोग्य सेतु' टीम ने आज सुबह बयान जारी करके एप में डाटा सुरक्षा को नुकसान और निजता के उल्लंघन की बात को गलत बताया है. टीम ने कहा है कि इस एप के जरिए यूजर की निजता का उल्लंघन नहीं होता है.