Farmers Protest: अब सोशल मीडिया पर भी किसान लड़ेंगे जंग ! अफवाहों को रोकने के लिए बना रहे योजना
एबीपी न्यूज़ | 17 Dec 2020 08:00 AM (IST)

दिल्ली की सीमा पर कृषि कानून के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 22वां दिन है. किसान आंदोलन को लेकर फैल रही अफवाहों को रोकने के लिए किसान सोशल मीडिया पर भी कमर कस रहे हैं. किसान एकता मोर्चा नाम से अकाउंट बना किसान आंदोलन से जुड़ी सही जानकारियां शेयर करेंगे.