40 साल में सबसे कम ब्याज दर, EPF ब्याज दर में बड़ी कटौती | Namaste Bharat
ABP News Bureau | 13 Mar 2022 09:56 AM (IST)
करीबन 6 करोड़ वेतनभोगी कर्मचारियों को होली से पहले जोर का झटका लगा है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने शनिवार को चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पीएफ पर ब्याज 8.5 से घटाकर 8.1 प्रतिशत कर दिया गया है. यह पिछले 40 सालों की पीएफ पर यह सबसे कम ब्याज दर है. इससे पहले 1977 में पीएफ पर ब्याज दर 8 प्रतिशत हुई थी.