Coronavirus का असर: अमेरिका के बाद भारतीय Share Market में भी बड़ी गिरावट
ABP News Bureau | 28 Feb 2020 10:57 AM (IST)

जानलेवा कोरोना वायरस के चलते कारोबार चौपट होने से दुनिया भर के शेयर बाजारों में कोहराम मच गया है. कोरोना वायरस के कारण आज सुबह सेंसेक्स 1100 अंक गिर गया. इतना ही नहीं अमेरिकी शेयर बाजार डाउ जोंस भी करीब 1200 अंक गिर गया. अमेरिकी के बाजार के इतिहास में एक दिन में ये सबसे बड़ी गिरावट है. विदेशी बाजारों में हाहाकार का असर भारत पर भी पड़ना तय था. निवेशकों में भारी चिंता है.