भारत में 25 मई से शुरू होंगी घरेलू उड़ानें, गाइडलाइंस जल्द ही होगी जारी
ABP News Bureau | 21 May 2020 09:37 AM (IST)

देश में 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू होंगी. नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सभी एयपोर्ट इसके लिए तैयार रहें. उन्होंने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यात्रियों के लिए स्पेशल ऑपरेटिंग प्रोसिजर मंत्रालय की तरफ से अलग से जारी की गई है.