अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट
ABP News Bureau | 09 Mar 2020 07:18 AM (IST)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में 20 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई. ये 2016 के बाद पहला मौका होगा तेल की कीमतों में इतनी गिरावट दर्ज की गई है. तेल की कीमतों में गिरावट उस समय हुई जब सऊदी अरब ने तेल की कीमतें घटा दी. दरअसल, रूस और ओपेक देश में प्राइस वॉर छिड़ने के बाद ये गिरावट हुई.