Coronavirus: America के Oregon में इमरजेंसी घोषित
ABP News Bureau | 09 Mar 2020 07:30 AM (IST)

अमेरिका में भी कोरोना वायरस का कहर जारी है. अमेरिका के ओरेगन राज्य में इमरजेंसी लगा दी गई है. राज्य में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या दोगुनी होकर 14 हो गई, जिसके बाद ये 60 दिन की इमरजेंसी लगाने का फैसला लिया गया. अमेरिका में कोरोना के मरीजों की संख्या 213 हो गई है. जबकि मारे गए लोगों की संख्या 21 है.