Corona के आतंकी कनेक्शन का हुआ खुलासा, जानिए पूरा मामला
ABP News Bureau | 06 Mar 2020 10:42 AM (IST)

कोरोना वायरस ने आतंकियों के असली चेहरे को बेनकाब कर दिया है। जो भी आतंकी संगठन जन सरोकार के लिए लड़ने की बात करते हैं, कोरोना वायरस ने उनका असली चेहरा सामने ला दिया है. ABP न्यूज संवाददाता ओम प्रकाश तिवारी ने गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से खुलासा किया है कि मणिपुर के आतंकी संगठन PLAM ने कोरोना वायरस को लेकर भारतीय व्यापारियों को धमकी दी है कि वो ज्यादा से ज्यादा मास्क मंगाएं ताकि उसे मनमाने दाम पर बेचकर PLAM के आतंकी अपने लिए पैसे का जुगाड़ कर सकें.