कोरोना ने बदल दिया सैलून-ब्यूटी पार्लर के काम करने का तरीका, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
एबीपी न्यूज़ | 11 Jun 2020 10:16 AM (IST)

कोरोना ने पूरी दुनिया की जीवन शैली बदल दी है. इससे बचाव का सबसे अचूक उपाय फिलहाल सोशल डिस्टेंसिंग ही है. लोगों के काम में ये दिखने लगा है. अनलॉक 1 में कुछ जगहों पर सैलून-ब्यूटी पार्लर खोलने की इजाजत दे दी गई है. यहां काम के वक्त सेवा के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है.