देश में Corona मामलों की संख्या 16 लाख के पार
एबीपी न्यूज़ | 31 Jul 2020 10:42 AM (IST)

देश में कोरोना मरीजों की तादाद 16 लख के पार हो गई है. पिछले 24 घंटे में 55 हजार से ज्यादा नए मरीज आए हैं. 24 घंटे में 779 लोगों की मौत हुई है. मौत के मामले में भारत ने इटली को पीछे छोड़ दिया है. अब देश में 16 लाख 38 हजार 871 मरीज हैं. हालांकि 10 लाख 57 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं.