कांग्रेस का MP में सरकार बचाने का दावा, कहा- Scindia के अकेले जाने से कुछ नहीं होता
ABP News Bureau | 11 Mar 2020 11:36 AM (IST)

मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक विधायकों की बगावत के बाद कमलनाथ सरकार पर छाया संकट अभी भी बरकरार है, लेकिन कांग्रेस विधायक अर्जुन काकोडिया ने दावा किया है कि हम सदन में अपना बहुमत साबित कर देंगे. हम पहले जितने थे अब भी उतने ही हैं. सिंधिया के अकेले जाने से कुछ नहीं होता है.