CBSE 12th Board Exams: जुलाई में हो सकती है 12वीं की परीक्षा: सूत्र । Namaste Bharat Full
ABP News Bureau | 24 May 2021 10:43 AM (IST)

कोरोना के प्रकोप के चलते पिछले दिनों सीबीएसई ने 10वीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी थी जबकि 12वीं की परीक्षा स्थगित की गई थी. वहीं स्टूडेंट्स और अभिभावक पिछले काफी समय से 12वीं की परीक्षा भी रद्द किए जाने की मांग कर रहे हैं. इन सबके बीच रविवार को सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा और कई प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई थी. इस बैठक के दौरान केंद्र सरकार ने कहा है कि 12वीं की परीक्षाओं के लेकर 1 जून या उससे पहले ही कोई फैसला लिया जाएगा और तिथि भी घोषित की जाएगी.