Commonwealth Games में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
ABP News Bureau | 01 Aug 2022 04:09 PM (IST)

इंग्लैंड के बर्मिंगम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आयोजन किया जा रहा है. इसके चौथे दिन भारत को अपने कई खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद होगी. टीम इंडिया के लिए तीसरा दिन अच्छा रहा. देश ने तीसरे दिन तक 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया था. अब चौथे दिन कई खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद होगी.