Lockdown: अयोध्या में डाक विभाग घर तक पहुंचा रहा पैसा, बैंक जाने की जरूरत नहीं
ABP News Bureau | 30 Apr 2020 08:21 AM (IST)

कोरोना संकट की इस घड़ी में डाक विभाग लोगों के साथ खड़ा दिख रहा है. लॉकडाउन में बैंक के चक्कर न काटने पड़े इसलिए डाक विभाग अयोध्या में लोगों तक खुद पहुंच रहा है और मामूली सी प्रक्रिया के बाद उन्हें उनके बैंक खाते से पैसे निकालकर हाथों-हाथ दे रहा है.