क्या अमीर देश Corona Vaccine की जमाखोरी कर रहे हैं?
एबीपी न्यूज़ | 10 Dec 2020 09:03 AM (IST)

अमीर देशों में दुनिया की सिर्फ 14 फीसदी आबादी रहती है लेकिन ये अमीर देश कोरोना वैक्सीन की 53 फीसदी खेप खरीद चुके हैं. इसका मतलब है कि विश्व की बाकी 86 फीसदी आबादी के लिए फिलहाल 47 फीसदी वैक्सीन बची है, जिसे उन देशों तक पहुंचाना भी एक बड़ी चुनौती है जो विकासशील देश हैं. मॉडर्ना की सभी खुराकें और फाइजर बायोएनटेक की फीसदी खुराक पहले ही अमीर देश खरीद चुके हैं.