वक्फ बोर्ड की जमीन से कब्जा छुड़वाया, माफिया अतीक के करीबी की 64 दुकानें ध्वस्त | Mudde Ki Baat
ABP Ganga | 13 Mar 2021 09:54 PM (IST)

यूपी में माफिया और बाहुबलियों की अवैध इमारतों पर फिर बुलडोजर चला है. प्रयागराज में ऑपरेशन नेस्तनाबूत के तहत..बड़ी कार्रवाई की गई. यहां माफिया अतीक अहमद के करीबी के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को ढहा दिया गया है. वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा कर..शहर में अवैध दुकानें बनाई गई थी. अतीक ने अपने करीबियों को आगे कर यहां 64 दुकानें बनवा दी थीं, अब ये सभी ध्वस्त कर दी गई हैं.