UP 69000 शिक्षक भर्ती मामला: अभ्यर्थियों ने फिर से खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा | Mudde Ki Baat
ABP Ganga | 22 Jun 2021 10:44 PM (IST)

69 हजार शिक्षक भर्ती को लेकर गतिरोध फिर से तेजी पर है. लखनऊ में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर एक बार फिर से अभ्यर्थियों ने अपना झंड़ा बुलंद किया है, लेकिन इस बार रास्ता आंदोलन का चुना है. अभ्यर्थियों के अलग-अलग समूहों ने अलग-अलग मांग के साथ विरोध प्रदर्शन किया. मुद्दे की बात ये है कि सूबे में विधानसभा चुनाव करीब हैं. ऐसे में अभ्यर्थियों को लग रहा है कि इस प्रदर्शन से वो सरकार पर दबाव बनाने में कामयाब हो सकेंगे, लेकिन क्या इससे बात बनेगी. ये इस रिपोर्ट में देखिए.