क्लास पर टेंशन...कब शुरू होगा कक्षा 6 से 8 तक का संचालन ? | Mudde Ki Baat | ABP Ganga
ABP Ganga | 30 Jan 2021 10:34 PM (IST)

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि अगर जल्द ही क्लास 6 से 8 तक खुलने का शासनादेश जारी नहीं हुआ, तो एक फरवरी से कक्षा 6 से 8 तक का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा. ये निजी स्कूलों की सरकार को खुली चुनौती है, लेकिन सरकार का कहना है कि जब तक बच्चों की सुरक्षा को लेकर वो पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हो जाएंगे, तब तक स्कूल नहीं खोले जाएंगे. बता दें कि कोरोना के चलते पिछले साल मार्च से ही स्कूल बंद हैं. जबकि कक्षा 9 से स्कूल और कॉलेज को भी खोला जा चुका है, लेकिन क्लास 6 से 8 का संचालन अभी तक शुरू नहीं हुआ है.