दो साल बाद सपा दफ्तर पहुंचे Mulayam ने बेटे Akhilesh को दिया ये आशीर्वाद | Mudde Ki Baat
ABP Ganga | 02 Sep 2021 10:13 PM (IST)

बात मुलायम सिंह यादव के महाविजय मंत्र की, जो उन्होंने अखिलेश यादव को दिया है, क्योंकि करीब 2 साल के बाद मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के दफ्तर पहुंचे. जहां मुलायम के पहुंचते ही पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया. अखिलेश यादव ने खड़े होकर पिता का सम्मान किया और 400 पार का नारा देकर साफ कर दिया कि इस बार वो आर-पार के मूड में हैं. वहीं, मुलायम का अखिलेश के साथ आना कई तस्वीर साफ कर गया कि इस बार मुलायम का आशीर्वाद सिर्फ अखिलेश के लिए हैं. किसी के लिए कोई गुंजाइश नहीं है.