क्या 'क्लीन पॉलिटिक्स' के अपने ही मापदंड़ों से Akhilesh Yadav ने कर लिया समझौता ? | Mudde Ki Baat
ABP Ganga | 28 Aug 2021 10:22 PM (IST)

बात साइकिल पर सवार, चल यार धक्का मार की, क्योंकि समाजवादी पार्टी अपना कुबना बढ़ाने में लगी है. मकसद है यूपी में अपनी जीत का परचम लहराना. शनिवार को समाजवादी पार्टी में तीन दिग्गज नेताओं की एंट्री हुई. इसमें एक मुलायम सिंह यादव के जमाने के नेता है, तो दूसरा काशीराम के साथ मिलकर बसपा की नींव रखने में साथ दे चुके हैं, लेकिन एक और तीसरा नेता है, ये कोई और नहीं बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई सिबगतुल्लाह अंसारी हैं. जिन्होंने सपा का दामन थाम लिया है. जिसको लेकर भाजपा समाजवादी पार्टी पर हमला बोल रही है और अब सवाल इस बात का है कि क्या क्लीन पॉलिटिक्स के जो मापदंड़ अखिलेश यादव ने तय किए थे. क्या अब उन्होंने उससे समझौता कर लिया है.