सीमा पर डटा था जवान, दबंग ढहा रहे थे उसका मकान | Mudde Ki Baat | Full Show
ABP Ganga | 13 Mar 2021 10:18 PM (IST)

मुद्दे की बात में अब एक ऐसी खबर जो आपको चौंका कर रख देगी. आप गुस्से से भर उठेंगे. कानपुर में दबंगों ने सेना के एक सूबेदार का घर ढहा दिया. जान हथेली पर रखकर सरहद की हिफाजत करने वाले सैनिक के साथ. ये वारदात कानपुर देहात के अकबरपुर में हुई. सेना के सूबेदार ड्यूटी पर थे. इस दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया. अब दबंग फिर से धमका रहे हैं. सैनिक को चेतावनी दी जा रही है कि अगर आवाज उठाई तो बचे हुए मकान पर भी बुलडोजर चला देंगे.