देश के लिए शहादत देकर अमर हो गया Anil Tomar, ऐसे मिली वीरगति | ABP Ganga
ABP Ganga | 30 Dec 2020 12:21 AM (IST)

अब बात भारत मां के लाल की. बात अनिल सिंह तोमर की शहादत की. जिन्होंने शरहद पर देश की रक्षा करते-करते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए. अनिल सिंह की शहादत पर पूरा मेरठ गमजदा है. जब कड़ाके की सर्दी में हम अपने घरों में बड़े दिन की छुट्टियां मना रहे थे. तब अनिल सिंह तोमर कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों से लड़ रहे थे. इसी दौरान दुश्मन की गोली अनिल तोमर को जख्मी कर गई लेकिन अनिल लड़ते रहे और बाद में इलाज के दौरान वो वीरगति को प्राप्त हो गए. अनिल तोमर की शहादत के बाद से ही उनके घर में मातम पसरा हुआ है और लोग भीगी आंखों से उन्हें याद कर रहे हैं.