ये है माघ मेले का 'महा किचन', यहां के बर्तन छोटे-छोटे कमरों से भी हैं बड़े | Mudde Ki Baat
ABP Ganga | 17 Feb 2021 10:57 PM (IST)

आपको दिखाते हैं माघ मेला का महाकिचन. संगम नगरी प्रयागराज में इन दिनों माघ मेला लगा हुआ है. जहां रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं. मगर माघ मेला में इन दिनों महाकिचन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है. इस किचन में हर रोज 50 हजार लोगों के लिए खाना बनाया जाता है. इस किचन के बर्तन छोटे-छोटे कमरों से भी बड़े हैं. इस किचन में श्रद्धालु निशुल्क भोजन पाकर जितने खुश होते हैं. उतना ही यहां के किचन को देखकर हैरान होते हैं. कैसा है ये किचन और क्यों हम कह रहे हैं इसे महाकिचन देखिए.