केदारघाटी में फिर से सर्च ऑपरेशन, पहले दिन नहीं मिला कोई नरकंकाल| Mudde Ki Baat
ABP Ganga | 16 Sep 2020 11:21 PM (IST)
केदारघाटी में एक बार फिर से जून 2013 की आपदा में मारे गए लोगों के नरकंकालों की तलाश की जा रही है. इसके लिए 10 टीमें गठित की गई हैं जो अलग-अलग स्थानों पर जाकर सर्च अभियान चलाएंगी. आपको बता दें सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अभी भी 3 हजार लोग लापता हैं. हालांकि पहले दिन कोई भी नरकंकाल नहीं मिला.