Akhilesh Yadav के करीबियों पर तीसरे दिन भी जारी रही IT की छापेमारी | Mudde Ki Baat
ABP Ganga | 20 Dec 2021 10:22 PM (IST)

मुद्दे की बात में आज बात नॉन स्टॉप छापेमारी की, फोन टैपिंग पर हो रही सियासत भारी की, क्योंकि तीसरे दिन भी समाजवादी पार्टी के नेताओं पर इनकम टैक्स की छापेमारी जारी रही. इस छापेमारी को अखिलेश यादव चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं. वहीं, छापेमारी के बीच सबसे बड़ा सवाल फोन टैपिंग का है. जिसको लेकर समूचा विपक्ष एकमत नजर आ रहा है, क्योंकि कल अखिलेश यादव ने कहा था कि उनका फोन टैप किया जा रहा है. आज राहुल गांधी भी वहीं बात दोहराते नजर आए और अब सवाल बड़ा हो गया है कि चुनाव आते ही छापे पड़ने क्यों शुरू हो जाते हैं.