Kanpur Dehat में सोशल पुलिसिंग के नाम पर ब्लैकमेलिंग ! Mudde Ki Baat| ABP Ganga
ABP Ganga | 24 Sep 2020 10:27 PM (IST)

कानपुर देहात में समाज के दुश्मनों ने एक ऐसा धंधा खड़ा कर दिया, जिसमें प्रेमी युगलों की ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी गई. उन्हें लूटने के साथ, यौन शोषण और जिस्मफरोशी के धंधे में उतारने तक की हिमाकत करने से आरोपी बाज नहीं आए. इतना सब कुछ चलता रहा और कानपुर देहात की पुलिस कानों में तेल डाले बैठी रही. तो फिर सवाल उठेंगे न कि सरकार क्या कर रही है.