CM Yogi Adityanath का 'Mission Assam', विपक्ष में खलबली क्यों ? | ABP Ganga
ABP Ganga | 17 Mar 2021 11:07 PM (IST)

और अब बात सीएम योगी के मिशन असम की. आज सीएम योगी ने असम में 3 रैलियां की और जमकर विपक्ष पर हमला बोला. सीएम योगी की गर्जना सुन विपक्षी खेमे में खलबली मच गई. योगी जब बोल रहे थे तो जनता में गजब का उत्साह था. वैसे ये सिर्फ असम की बात नहीं है. उनकी हर रैली में ये जोश नजर आता है. असल में योगी भाजपा के लिए दूसरे राज्यों में जीत की गारंटी बन गए हैं. यही वजह है कि किसी भी राज्य में चुनाव हों योगी की डिमांड सबसे ज्यादा होती है.